अगर आप SSC Stenographer भर्ती परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको सबसे पहले इसके सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी होना बेहद आवश्यक हैं। इस लेख में हम आपको SSC Stenographer Syllabus in Hindi PDF प्रदान कर रहे हैं, जिसमें चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और पीडीएफ डाउनलोड लिंक शामिल हैं।
SSC Stenographer Paper-1 & Paper-2
SSC Stenographer परीक्षा में दो चरण होते है। जिसे Tier-1 और Tier-2 के नाम से जाना जाता हैं।
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): इसमें तीन खंड होते हैं—सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता, और अंग्रेज़ी भाषा और समझ। ये पेपर सभी के लिए अनिवार्य होता हैं। इस परीक्षा में कुल 200 प्रश्न होते हैं, जो 200 अंक के होते हैं, और परीक्षा को हल करने के लिए उम्मीदवार को 2 घंटे का समय दिया जाता है।
- स्किल टेस्ट: जो उम्मीदवार CBT में सफल होते हैं केवल उन्हीं को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है, जिसमें उम्मीदवार का शॉर्टहैंड डिक्टेशन और ट्रांसक्रिप्शन टेस्ट लिया जाता है। ग्रेड C के लिए डिक्टेशन की गति 100 शब्द प्रति मिनट और ग्रेड D के लिए 80 शब्द प्रति मिनट होती है।
SSC Stenographer Selection Process In Hindi
SSC Stenographer की भर्ती की चयन प्रक्रिया (Selection Process) निम्न चरणों में पूरी होती है। नीचे SSC Stenographer Selection Process के बारे में जानकारी दी गई है।
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) – Tier-1
- स्किल टेस्ट (हस्तलेखन एवं ट्रांसक्रिप्शन) – Tier-2
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
SSC Stenographer Exam Pattern In Hindi
यहां पर हम आपको SSC Stenographer syllabus in Hindi and Exam Pattern के बारे में विस्तार से बताएंगे, जो परीक्षा के लिए बहुत उपयोगी होने वाला है।
अनुभाग | प्रश्नों की संख्या | समय | कुल अंक |
---|---|---|---|
सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क | 50 | – | 50 |
सामान्य जागरूकता | 50 | – | 50 |
अंग्रेजी भाषा और समझ | 100 | – | 100 |
कुल योग | 200 | 2 घंटे | 200 |
- SSC Stenographer की परीक्षा CBT यानि कंप्युटर पर आयोजित की जाती हैं।
- इस परीक्षा का पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित होता हैं।
- इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित हैं।
- इस परीक्षा में उम्मीदवार से 200 प्रश्न पूछे जाएंगे जो 200 अंक के होंगे।
- इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार को पेपर हल करने के लिए 120 मिनट यानि 2 घंटे का समय दिया जाता हैं।
- इस परीक्षा में 1/4 यानि 0.25 की Negative Marking होगी।
SSC Stenographer Syllabus In Hindi 2025
अभी तक हमने आपको एसएससी स्टेनोग्राफर सिलेक्शन प्रोसेस और उसके एग्जाम पैटर्न के बारे में बताया है। हम उम्मीद करते हैं कि आप SSC Stenographer Syllabus In Hindi and Exam Pattern 2025 को समझ चुके होंगे। अब हम आपको SSC Stenographer Syllabus In Hindi 2025 के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क
- समानता और भिन्नता पर आधारित प्रश्न जैसे –
- दो वस्तुओं या अवधारणाओं के बीच संबंधों की पहचान करना।
- श्रृंखला पूर्ण करना पर आधारित प्रश्न जैसे –
- संख्या या अक्षर श्रृंखला में अगला तत्व निर्धारित करना।
- कोडिंग-डिकोडिंग पर आधारित प्रश्न जैसे –
- दिए गए कोड के आधार पर शब्दों या संख्याओं का विश्लेषण।
- दिशा परीक्षण पर आधारित प्रश्न जैसे –
- दिशाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान।
- Blood Relations पर आधारित प्रश्न जैसे –
- परिवारिक संबंधों पर आधारित प्रश्न।
- अक्षरों और संख्याओं के पैटर्न की पहचान।
- वेन आरेख
- संख्याओं पर विभिन्न गणितीय क्रियाओं का प्रयोग।
- गणितीय समीकरणों के आधार पर निष्कर्ष निकालना।
- चित्रों और आकृतियों की पहचान और विश्लेषण।
- वस्तुओं या व्यक्तियों की क्रमबद्धता निर्धारित करना।
- दिए गए आंकड़ों का विश्लेषण और निष्कर्ष निकालना।
सामान्य जागरूकता
- हाल की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाएं
- सरकारी योजनाएं और नियुक्तियाँ
- पुरस्कार और खेल जगत की खबरें।
- प्राचीन भारतीय इतिहास
- मध्यकालीन भारतीय इतिहास
- आधुनिक भारत का इतिहास
- स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास
- सामाजिक-धार्मिक आंदोलन
- भारतीय कला और सांस्कृतिक धरोहर
- राष्ट्रीय संगीत और नृत्य
- भारतीय संविधान की विशेषताएँ
- मौलिक अधिकार और कर्तव्य
- संसद और राज्य विधानमंडल की संरचना
- मौद्रिक और राजकोषीय नीति
- बजट
- आर्थिक योजनाएं
- भौतिक विज्ञान
- रसायन विज्ञान
- जीव विज्ञान के मूल सिद्धांत
- दैनिक जीवन में विज्ञान का उपयोग

अंग्रेजी भाषा और समझ
- Spotting the Error
- Fill in the Blanks
- Sentence Improvement
- Passive and Active Voice
- Homonyms
- Sentence Correction
- Direct and Indirect Speech Related Que.
- Sentence Rearrangement Related Que.
- Synonyms and Antonyms
- Phrase Replacement
- only one Word Substitution
- Idioms and Phrases
- Spelling Correction करना
SSC Stenographer Tier 2 – Skill Test
SSC Stenographer परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को Skill Test के लिए बुलाया जाता है, जिसमें उनकी शॉर्टहैंड और ट्रांसक्रिप्शन क्षमताओं का मूल्यांकन किया जाता है। यह Skill Test ग्रेड C और ग्रेड D दोनों पदों के लिए आवश्यक है। नीचे दिए गए तालिका में दोनों ग्रेड के लिए Skill Test की विस्तृत जानकारी दी गई हैं।
SSC Stenographer Skill Test Details- Grade C & Grade D
पद | डिक्टेशन गति | डिक्टेशन अवधि | ट्रांसक्रिप्शन भाषा | ट्रांसक्रिप्शन समय | ट्रांसक्रिप्शन समय (स्क्राइब के साथ) |
---|---|---|---|---|---|
Stenographer Grade C | 100 शब्द/मिनट | 10 मिनट | अंग्रेज़ी | 40 मिनट | 55 मिनट |
हिंदी | 55 मिनट | 75 मिनट | |||
Stenographer Grade D | 80 शब्द/मिनट | 10 मिनट | अंग्रेज़ी | 50 मिनट | 70 मिनट |
हिंदी | 65 मिनट | 90 मिनट |
डिक्टेशन (Dictation)
- Grade C: 100 शब्द प्रति मिनट की गति से
- समय: 10 मिनट
- Grade D: 80 शब्द प्रति मिनट की गति से
- समय: 10 मिनट
ट्रांसक्रिप्शन (Transcription)
भाषा | Grade C समय |
---|---|
अंग्रेजी | 40 मिनट |
हिंदी | 55 मिनट |
भाषा | Grade D समय |
English | 50 मिनट |
Hindi | 65 मिनट |

SSC Stenographer Syllabus PDF In Hindi
नीचे SSC Stenographer Syllabus PDF In Hindi का लिंक दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर SSC Stenographer Syllabus In Hindi PDF को डाउनलोड कर सकते है। इस पीडीएफ में SSC Stenographer 2025 pdf In Hindi का पूरा सिलेबस दिया गए है, जिससे आपको परीक्षा की सही तैयारी करने में मदद मिलेगी।
SSC Stenographer Grade C Syllabus 2025 – FAQs
1. क्या SSC Stenographer परीक्षा में Negative Marking होती हैं?
हाँ! SSC Stenographer परीक्षा में 0.25 की नेगटिव मार्किंग होती हैं।
2. क्या SSC Stenographer Skill Test में हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में ट्रांसक्रिप्शन की अनुमति है?
हाँ, SSC Stenographer परीक्षा में विभिन्न सेटों के प्रश्न अलग-अलग होते हैं। प्रत्येक सेट का उत्तर कुंजी भी अलग होती है, जिसे उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
3. क्या SSC Stenographer परीक्षा में प्रश्नों के सेट अलग-अलग होते हैं?
हाँ, SSC Stenographer परीक्षा में विभिन्न सेटों के प्रश्न अलग-अलग होते हैं। प्रत्येक सेट का उत्तर कुंजी भी अलग होती है, जिसे उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
4. क्या SSC Stenographer परीक्षा में उम्मीदवारों को स्क्राइब की सुविधा मिलती है?
हाँ, SSC Stenographer परीक्षा में दृष्टिबाधित या अन्य योग्य दिव्यांग उम्मीदवारों को स्क्राइब की सुविधा प्रदान की जाती है। इसके लिए उम्मीदवारों को SSC द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करना होता है।
5. क्या SSC Stenographer परीक्षा में उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी में आपत्ति दर्ज करने का अवसर मिलता है?
हाँ, SSC Stenographer परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज करने का अवसर मिलता है। SSC इन आपत्तियों की समीक्षा करके अंतिम उत्तर कुंजी जारी करता है।
निष्कर्ष –
इस आर्टिकल में हमने आपको SSC Stenographer Syllabus और उसके Exam Pattern के बारे में जानकारी दी है। हम आशा करते हैं कि आपको SSC Stenographer Syllabus In Hindi 2025 pdf, SSC Stenographer Syllabus pdf In Hindi समझ में आया होगा।
यदि आपको दी गई जानकारी पसंद आई हो तो आप इसे अपने दोस्तो के साथ शेयर कर सकते है और यदि इस आर्टिकल से संबंधित कोई समस्या हो तो आप हमें नीचे कॉमेंट बॉक्स में बता सकते है। हम निश्चित ही आपकी समस्या का समाधान करेंगे।