UP Police SI Syllabus In Hindi: PDF & Exam Pattern

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने UP SI Syllabus 2025 and Exam Pattern जारी कर दिया है। उम्मीदवार UP Police SI Syllabus In Hindi PDF को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं या इस लेख में दिए गए लिंक की मदद से भी आप यूपी पुलिस एसआई सिलेबस पीडीएफ इन हिंदी को डाउनलोड कर सकते हैं।

Table of Contents

UP Police SI Selection Process In Hindi

उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) सब इंस्पेक्टर भर्ती की चयन प्रक्रिया (Selection Process) निम्न चरणों में पूरी होती है। नीचे UP Police SI Selection Process के बारे में जानकारी दी गई है।

UP Police SI Selection Process

कैंडिडेट का सब इंस्पेक्टर के पद पर UP Police में चयन मुख्य रूप से चार चरणों में पूरा होता है:

  • लिखित परीक्षा (Written Exam)
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  • फिजिकल टेस्ट: इसमें दो चरण होते हैं
  • पहला शारीरिक दक्षता परीक्षा और दूसरा शारीरिक मानक परीक्षण
  • मेडिकल

UP Police SI Syllabus and Exam Pattern In Hindi

यहां पर हम आपको UP Police SI syllabus and Exam Pattern के बारे में बताएंगे, जो परीक्षा के लिए बहुत उपयोगी होने वाला है।

UP Police SI Exam Pattern 2025

विषय (Subject)प्रश्नों की संख्या (No. of Questions)अंक (Marks)समय (Time)
सामान्य हिंदी (General Hindi)40100
सामान्य ज्ञान / समसामयिक विषय40100
संख्यात्मक व मानसिक अभिरुचि परीक्षण40100
तार्किक क्षमता / बौद्धिक क्षमता40100
कुल (Total)160 प्रश्न400 अंक2 घंटे (120 मिनट)

नोट:

  • ध्यान रहे यूपी पुलिस एसआई का पहले दो पेपर हुआ करते थे। लेकिन अब केवल एक ही पेपर होता है।
  • यह परीक्षा ऑफलाइन और OMR SHEET पर आयोजित की जाती है।
  • इस परीक्षा में 160 प्रश्न पूछे जाते हैं जो 400 अंक के होते हैं।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए 2.5 अंक निर्धारित है।
  • और इस परीक्षा में 1/4 की नेगेटिव मार्किंग होती।
  • इस परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं।

UP Police SI Syllabus In Hindi 2025

अभी तक हमने आपको उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई के सिलेक्शन प्रोसेस और एग्जाम पैटर्न के बारे में बताया है। हम उम्मीद करते हैं कि आप UP Police SI Syllabus In Hindi ka Exam Pattern 2025 को समझ चुके होंगे। अब हम आपको UP Police SI Syllabus In Hindi 2025 के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

UP Police SI Syllabus In Hindi

इस भर्ती परीक्षा में 4 विषय होते हैं जहां से परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते हैं। वे कौन कौन से विषय है उनकी जानकारी नीचे दी गई है।

  • सामान्य हिंदी (General Hindi)
  • संख्यात्मक योग्यता (Numerical Aptitude)
  • रीजनिंग (तार्किक क्षमता / बौद्धिक क्षमता)
  • सामान्य ज्ञान / समसामयिक विषय

सामान्य हिंदी (General Hindi Syllabus)

  • वर्णमाला, स्वर, व्यंजन, संधि, संधि-विच्छेद
  • समास, उपसर्ग, प्रत्यय, शब्द युग्म, पर्यायवाची, विलोम
  • वर्तनी सुधार, अशुद्ध वाक्य का सुधार
  • वाक्य भेद, वाक्य शुद्धि, काल, वाच्य
  • तत्पुरुष, द्वंद्व, बहुब्रीहि, अव्ययीभाव समास
  • अर्थ सहित मुहावरे और लोकोक्तियाँ
  • समान अर्थ या एक से अधिक अर्थ वाले शब्द
  • निपात, संबंध सूचक अव्यय
  • क्रियाओं के भेद, विशेषण के प्रकार
  • स्वर संधि, व्यंजन संधि, विसर्ग संधि
  • तत्सम और तद्भव शब्दों में अंतर और उदाहरण
  • अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
  • प्रत्यय और उपसर्ग का अर्थ व प्रयोग
  • अपठित गद्यांश से आधारित प्रश्न
  • हिंदी व्याकरण से जुड़े मूल नियम

संख्यात्मक योग्यता (Numerical Aptitude Syllabus)

  • पूर्णांक, भिन्न, लघुत्तम समापवर्त्य और महत्तम समापवर्तक, युग्म संख्याएँ
  • संख्याओं को सरल रूप में बदलना, समीकरणों का हल निकालना
  • औसत की गणना, उम्र और दूरी से संबंधित प्रश्न
  • प्रतिशत की मूल बातें, बढ़ोतरी और कमी पर आधारित सवाल
  • खरीद मूल्य, बिक्री मूल्य, लाभ और हानि प्रतिशत
  • मूल्य पर छूट, छूट की दर, अंतिम मूल्य की गणना
  • साझेदारों का निवेश और लाभ-हानि का वितरण
  • कार्य करने की गति, मिलकर किया गया कार्य, मजदूरी से जुड़े सवाल
  • गति, समय और दूरी के बीच संबंध, ट्रेन और नाव से जुड़े सवाल
  • द्रवों और अन्य वस्तुओं का मिश्रण, अनुपात विधि द्वारा हल
  • साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज की गणना, विभिन्न दरों पर ब्याज
  • उम्र से जुड़े प्रश्न जैसे वर्तमान, पिछली और आगामी आयु
  • संख्याओं का अनुपात, अनुपात और समानुपात के प्रश्न
  • वर्ग, आयत, त्रिभुज, वृत्त और ठोस आकृतियों की माप
  • समीकरण, घातांक, बहुपदों का विश्लेषण और गुणनखंड
  • रेखा, कोण, त्रिभुज और त्रिकोणमिति से जुड़े सिद्धांत
  • तालिका, चार्ट, पाई ग्राफ और बार ग्राफ से आंकड़ों का विश्लेषण

रीजनिंग (Reasoning)

रीजनिंग को 3 भागों में बांटा गया है, पहला तार्किक क्षमता, दूसरा बौद्धिक क्षमता और तीसरा मानसिक अभिरुचि। नीचे आपको इसकी जानकारी दी गई है।

भाग 1: तार्किक क्षमता (Logical Reasoning)

  • कोडिंग-डिकोडिंग
  • क्रम-पहचान
  • दिशा और दूरी
  • रक्त संबंध
  • कैलेंडर और घड़ी
  • अंक एवं अक्षर श्रेणी
  • शब्दों की व्यवस्था
  • इनपुट-आउटपुट
  • वेन आरेख
  • चित्रात्मक (गैर-शाब्दिक) तर्क
  • वर्गीकरण

भाग 2: बौद्धिक क्षमता (Intellectual Ability)

  • कथन और निष्कर्ष से जुड़े प्रश्न
  • जहां दिए गए कथन से तार्किक निष्कर्ष निकालना होता है।
  • कथन और तर्क से संबंधित सवाल
  • जैसे कथन के पक्ष और विपक्ष में दिए गए तर्क की उपयुक्तता
  • निर्णय लेना से जुड़े सवाल
  • जैसे स्थिति के अनुसार सबसे सही विकल्प चुनना
  • अनुमान और निष्कर्ष में प्रश्न की भाषा के आधार पर क्या माना जा सकता है यह तय करना
  • विश्लेषणात्मक क्षमता के अंतर्गत किसी समस्या को तार्किक दृष्टिकोण से हल करना
  • तर्कशक्ति परीक्षण में भिन्न प्रकार के तर्कों पर आधारित प्रश्नों का अभ्यास
  • मानसिक क्षमता से संबंधित प्रश्न
  • जैसे स्मृति, अनुक्रमण और पैटर्न पहचान
  • आंकड़ों की व्याख्या में तालिका, चार्ट, ग्राफ से जुड़ी जानकारी को पढ़कर उत्तर निकालना
  • अंकगणितीय तर्क में संख्याओं से जुड़े तार्किक प्रश्न जैसे गणना, श्रेणी, समीकरण

भाग 3: मानसिक अभिरुचि (Mental Aptitude)

  • पुलिस व्यवस्था की समझ जैसे –
  • पुलिस व्यवस्था की कार्यप्रणाली, संगठन और उसके प्रशासनिक ढांचे की जानकारी
  • विधि व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की समझ जैसे –
  • कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों को रोकने में पुलिस की भूमिका
  • नागरिकता से संबधित प्रश्न
  • लिंग भेदभाव और महिला अपराध से संबधित प्रश्न जैसे –
  • महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध और उनसे जुड़े कानूनी प्रावधान
  • नाबालिगों द्वारा किए गए अपराध और उनके लिए लागू न्यायिक प्रक्रियाएं
  • मानवाधिकार से संबधित प्रश्न
  • मानवाधिकारों की अवधारणा, संरक्षण और उल्लंघन से संबंधित मुद्दे
  • पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण में अपनाई जाने वाली रणनीतियाँ और प्रयास
  • जनता के साथ संवाद, विश्वास और भागीदारी में पुलिस की भूमिका
  • आचार संहिता व नैतिकता से संबधित प्रश्न जैसे –
  • पुलिस अधिकारियों के लिए निर्धारित आचार संहिता और नैतिक दायित्व
  • समाज में अपराध और असमानता के खिलाफ जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी
  • पुलिस बल के भीतर टीम भावना, सहयोग और नेतृत्व के गुणों का महत्व

सामान्य ज्ञान / समसामयिक विषय (GK/GS)

यहां पर सामान्य ज्ञान और समसामयिक (GK/GS) को दो भागों में बांटा गया है, जिससे की आपको अच्छे से समझ आ सके। नीचे आपको इसकी जानकारी दी गई है।

UP Police SI Syllabus In Hindi and Exam Pattern
UP Police SI Syllabus In Hindi

भाग 1: सामान्य ज्ञान (General Knowledge)

  • भारत का प्राचीन इतिहास जिसमें सिंधु घाटी, वैदिक युग और महाजनपद काल की प्रमुख विशेषताएं शामिल हैं
  • मध्यकालीन भारत की घटनाएं जैसे दिल्ली सल्तनत, मुगल काल और क्षेत्रीय राजवंशों का उदय
  • आधुनिक भारत में अंग्रेजों का आगमन, ईस्ट इंडिया कंपनी का शासन और स्वतंत्रता की ओर बढ़ते कदम
  • भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के विभिन्न चरण जैसे असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा, भारत छोड़ो आंदोलन
  • क्रांतिकारियों की भूमिका, जैसे भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और अन्य आंदोलनकारी गतिविधियां
  • संविधान की मुख्य विशेषताएं, निर्माण प्रक्रिया, प्रस्तावना और संविधान के अंग
  • मौलिक अधिकार, राज्य के नीति निर्देशक तत्व और नागरिकों के कर्तव्य
  • केंद्र और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, विधानमंडल की भूमिका
  • भारतीय अर्थव्यवस्था का ढांचा, कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र में योगदान
  • केंद्रीय बजट की प्रमुख बातें, योजनाएं और आर्थिक सुधारों की दिशा
  • भारत और विश्व का भूगोल जिसमें स्थल, पर्वत, नदियां, जलवायु और खनिज शामिल हैं
  • भारत के प्रमुख जल संसाधन, नदी घाटी परियोजनाएं और कृषि से जुड़ी जानकारी
  • सामान्य विज्ञान की अवधारणाएं जैसे गति, बल, ऊर्जा और रसायनिक अभिक्रियाएं
  • भारत के प्रमुख खिलाड़ी, खेल पुरस्कार जैसे अर्जुन, ध्यानचंद, राजीव गांधी खेल रत्न
  • राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस जैसे स्वतंत्रता दिवस, विश्व पर्यावरण दिवस, उनके महत्व सहित
  • प्रसिद्ध भारतीय और विदेशी पुस्तकों के नाम और उनके लेखकों की पहचान
  • उत्तर प्रदेश का इतिहास जैसे नवाबों का शासन, 1857 की क्रांति और अन्य ऐतिहासिक घटनाएं
  • राज्य की सांस्कृतिक धरोहर जैसे कथक नृत्य, लोक संगीत, कुम्भ मेला और पारंपरिक चित्रकला
  • उत्तर प्रदेश की शासन व्यवस्था, विधानसभा, लोकसभा क्षेत्र और प्रशासनिक ढांचा
  • राज्य के प्रमुख जिले, नदियाँ, स्थल और उनके ऐतिहासिक व भूगोलिक महत्व

भाग 2: समसामयिक विषय (Current Affairs)

  • राष्ट्रीय घटनाएं जिनमें सरकार की नीतियों, विधेयकों, नए अभियानों
  • सामाजिक परिवर्तनों की जानकारी शामिल होती है
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मेलन, समझौते, संघर्ष और वैश्विक संगठनों की गतिविधियों पर आधारित घटनाएं
  • हाल ही में केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा शुरू की गई योजनाएं जैसे-
  • विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी पहल
  • नई नियुक्तियाँ से संबंधित प्रश्न जैसे –
  • राष्ट्रपति, राज्यपाल, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश, आयोगों और विभिन्न सरकारी संस्थाओं में हाल की नियुक्तियां
  • पुरस्कार व सम्मान से संबंधित प्रश्न जैसे –
  • देश और विदेश में प्रदान किए गए प्रमुख पुरस्कार जैसे साहित्य, विज्ञान, खेल, समाजसेवा से संबंधित सम्मान
  • खेल जगत से संबंधित प्रश्न जैसे –
  • राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के विजेता, भारत के खिलाड़ियों का प्रदर्शन और रिकॉर्ड
  • आर्थिक समाचार से संबंधित प्रश्न जैसे –
  • भारतीय और वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़े समाचार जैसे केंद्रीय बजट, जीडीपी दर, मुद्रा नीति, बैंकिंग क्षेत्र की हलचल
  • अंतरराष्ट्रीय संगठन से संबंधित प्रश्न जैसे –
  • संयुक्त राष्ट्र, नाटो, विश्व स्वास्थ्य संगठन, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष जैसे संगठनों की वर्तमान गतिविधियाँ और निर्णय
All goverment exam Syllabus in hindi,
UP Police SI Syllabus in Hindi 2025 Pdf

UP Police SI Syllabus PDF In Hindi

नीचे UP Police SI Syllabus PDF In Hindi का लिंक दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर UP Police SI Syllabus In Hindi PDF को डाउनलोड कर सकते है। इस पीडीएफ में यूपी पुलिस एसआई परीक्षा 2025 का पूरा सिलेबस सरल भाषा में समझाया गया है, जिससे आपको परीक्षा की सही तैयारी करने में मदद मिलेगी।

UP Police SI Syllabus PDF In Hindi
Official Website

UP Police SI Physical Test Details

अभी तक आप UP Police SI Exam Pattern 2025 और UP Police SI Syllabus In Hindi 2025 के बारे में जान चुके हैं। अब हम आपको UP Police SI Physical Test के बारे में जानकारी देने जा रहे।

लिंगश्रेणीलम्बाईवजनसीमा (बिना फुलाए)सीना (फुलाकर)दौड़ (race)
पुरुषजनरल/OBC/SC168 सेमीNONE79 सेमी (न्यूनतम)5 सेमी (न्यूनतम)4.8 किमी, 28 मिनट में
ST160 सेमीNONE77 सेमी (न्यूनतम)5 सेमी (न्यूनतम)4.8 किमी, 28 मिनट में
महिलाजनरल/OBC/SC152 सेमीMinimum
40 किग्रा
nonenone2.4 किमी, 16 मिनट में
ST147 सेमीMinimum
40 किग्रा
nonenone2.4 किमी, 16 मिनट में

शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test – PST)

श्रेणी (Category)लंबाई (Height)छाती (Chest) (पुरुषों के लिए)
सामान्य / ओबीसी / एससी (पुरुष)168 सेमी79 सेमी (फुलाकर 84 सेमी)
एसटी (पुरुष)160 सेमी77 सेमी (फुलाकर 82 सेमी)
सभी वर्गों की महिलाएं152 सेमीलागू नहीं

Note:. वजन (Weight)

  • महिलाओं के लिए: इस परीक्षा में महिलाओं के लिए न्यूनतम 40 किलोग्राम वजन अनिवार्य है।
  • पुरुषों के लिए वजन का कोई अलग मानक निर्धारित नहीं है, लेकिन सामान्य स्वास्थ्य आवश्यक है।

UP Police SI Syllabus 2025 :- तैयारी के लिए टिप्स

  • लिखित परीक्षा: सबसे पहले उम्मीदवार UP Police SI Syllabus 2025 In Hindi को समझ कर अपनी तैयारी को पूर्ण करे।
  • मॉक टेस्ट: कैंडिडेट पिछले वर्षों के पेपरों को हल करने की कोशिश करे।
  • समय प्रबंधन: सिलेबस को समझकर अपने समयानुसार अपने समय का निर्धारण करे, किस समय पर क्या करना है।
  • फिजिकल टेस्ट: फिजिकल टेस्ट के लिए, रोजाना दौड़, कूद और स्टेमिना बढ़ाने के लिए व्यायाम करे। जिससे की जब फिजिकल हो तो आप बड़ी आसानी से फिजिकल को निकाल पाए।

UP Police SI Syllabus 2025 – (FAQs)

Q.1 UP Police SI में लंबाई (Height) कम होने पर लिखित परीक्षा देने की अनुमति मिलती है क्या?

उत्तर: हाँ, कोई भी अभ्यर्थी लिखित परीक्षा दे सकता है, लेकिन यदि PST में निर्धारित लंबाई नहीं है, तो चयन नहीं होगा चाहे फिर अभ्यर्थी ने लिखित परीक्षा पास कर ली हो।

Q2. क्या UP Police SI के सिलेबस में आयु के अनुसार कोई अलग से प्रश्न पत्र बनता है?

उत्तर: नहीं, सिलेबस सभी उम्र के योग्य अभ्यर्थियों के लिए समान होता है। प्रश्नों का स्तर ग्रेजुएशन आधारित होता है, आयु के अनुसार कोई बदलाव नहीं होता। सिलेबस सभी वर्ग और सभी आयु के उम्मीदवारों के लिए एक समान रहता हैं।

Q3. क्या SC/ST अभ्यर्थियों को UP Police SI में आयु में छूट के अलावा शारीरिक मानकों में भी छूट मिलती है?

उत्तर: हाँ, SC/ST पुरुष उम्मीदवारों को लंबाई और छाती में कुछ सेंटीमीटर की छूट मिलती है। महिलाओं के लिए केवल लंबाई का मानक लागू होता है। हाल ही के कुछ भर्तियों में छूट में कटौती की गई है। इसलिए आप इसके notification को अवश्य देखें।

Q4. क्या यूपी पुलिस एसआई परीक्षा में आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि से होती है?

उत्तर: हाँ, UP Police SI की भर्ती में आयु की गणना आमतौर पर आवेदन की अंतिम तिथि से की जाती है, न कि परीक्षा की तिथि से। अधिक जानकारी के लिए आप यूपी पुलिस द्वारा जारी अधिसूचना को अवश्य पढ़े।

Q5. क्या पूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) को UP Police SI भर्ती में सिलेबस या परीक्षा पैटर्न में कोई छूट मिलती है?

उत्तर: नहीं, सिलेबस और परीक्षा पैटर्न सभी के लिए समान होता है। हां, आयु सीमा और कुछ पदों में आरक्षण पूर्व सैनिकों के लिए लागू होता है। लेकिन सिलेबस में किसी प्रकार की कोई छूट नहीं मिलती हैं।

निष्कर्ष –

इस आर्टिकल में हमने आपको UP Police SI Syllabus और उसके Exam Pattern के बारे में जानकारी दी है। हम आशा करते हैं कि आपको UP Police SI Syllabus In Hindi 2025 pdf, यूपी पुलिस एसआई सिलेबस पीडीएफ इन हिंदी समझ में आया होगा।

यदि आपको दी गई जानकारी पसंद आई हो तो आप इसे अपने दोस्तो के साथ शेयर कर सकते है और यदि इस आर्टिकल से संबंधित कोई समस्या हो तो आप हमें नीचे कॉमेंट बॉक्स में बता सकते है। हम निश्चित ही आपकी समस्या का समाधान करेंगे।

Follow on Social Media
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

1 thought on “UP Police SI Syllabus In Hindi: PDF & Exam Pattern”

Leave a Comment